नयी दिल्ली 03 जून (कड़वा सत्य) मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया तथा इसे केवल शक एवं संदेह करार देते हुए शायराना अंदाज में कहा कि शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है।
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में श्री कुमार ने विपक्षी दलों के सभी आरोपों से जुड़े सवालों का शायराना अंदाज में विस्तार से जवाब दिया।
उन्होंने कहा , “ आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है , तल्खियों का बाजार गर्म है , पंच को पहले ही घेर लो यानी पेशबंदी । मंजूर है इल्जाम लगाओ हम पर , शर्त इतनी कि साथ में सबूत भी हो। गोया कोई तो बात है कि हर बार मुद्दई वही , कचहरी वही गवाह कोई नहीं। शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं। ”
उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह से घेराबंदी कर रहा है उसका मतलब है , “ अंपायर को ही पकड़ लो जिससे कि वो बोल ही नहीं पाये। ” फार्म 17 सी को बदलने के आरोपों पर विपक्ष से सबूत मांगते हुए उन्होंने कहा , “ कैसे हमने 17 सी बदल दिया , डाटा बदल दिया, कहीं किसी एक जगह का नाम तो बताओ भाई।” उन्होंने कहा , “ एक और अजीब बात है जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं , जो काउंटर पर बैठे हुए हैं जो फार्म 17 सी ले रहे हैं , वहां से कोई शिकायत नहीं है । पता नहीं यह शिकायत कहां से है। कुछ कहने को आ रहा है लेकिन मैं बोल नहीं रहा हूं।”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर कई सवाल खडे किये हैं।
कड़वा सत्य
शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं: राजीव कुमार

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

