नयी दिल्ली 05 जुलाई (कड़वा सत्य) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की।
श्रीमती सीतारमण ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। इस दौरान श्री नायडू के साथ केन्द्रीय नागर विमान मंत्री मोहन नायडू, केन्द्रीय ग् ीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्र सेखर पेम्मासनी और भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भी मौजूद थे।
श्री नायडू ने एक्स पर यह जानकारी देते हुये कहा कि इस दौरान दोनों नेताओं ने विकसित भारत और विकसित आंध्र प्रदेश के दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार आंध्र प्रदेश को नयी ऊंचाइयों पर लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान केन्द्रीय नागर विमान मंत्री नायडू, केन्द्रीय ग् ीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी और भारी उद्योग राज्य मंत्री वर्मा भी मौजूद थे। इसमें तेलुगु देशम पार्टी के सांसद भी थे।
शेखर,
कड़वा सत्य
सीतारमण और नड्डा से मिले नायडू

ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30 करोड़ वाहनों को स्क्रैप में बदलने पर तुले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

