नयी दिल्ली 08 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के बयान के अनुसार उम्मीदवारों के नामों का चयन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में किया गया।
बयान के अनुसार पार्टी ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बल दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और मोहित ग्रोवर को गुरूग् से चुनाव मैदान में उतारा है।
इससे पहले पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
कड़वा सत्य
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

