वडोदरा 11 जनवरी (कड़वा सत्य) अर्शिन कुलकर्णी (107) के शतकीय प्रहार के बाद मुकेश चौधरी (44 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी की मदद से महराष्ट्र ने विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब को आसानी से 70 रन से हरा दिया।
कोटाम्बी स्टेडियम पर महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुये छह विकेट पर 275 रन बनाये जिसके जवाब में पंजाब की पूरी टीम 44.4 ओवरों में 205 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। महाराष्ट्र की जीत में अर्शिन के अलावा अंकित वावने (60) और निखिल नाइक की 52 रनो की धुआंधार नाबाद पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्लेयर आफ द मैच चुने गये अर्शिन ने अपनी शतकीय पारी में 137 गेंद खेल कर 14 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।
महाराष्ट्र ने पंजाब को 70 रन से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

