हरारे 28 अक्टूबर (कड़वा सत्य) चेतना पग्यद्यला (नाबाद 136) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अमेरिका की महिला टीम ने एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे की महिला टीम को सात विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में अमेरिकी टीम की यह पहली जीत है। जिम्बाब्वे तीन मैच जीतकर श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाये हुये है।
जिम्बाब्वे के 246 रनों के जवाब मेें अमेरिका की चेतना पग्यद्यला और दिशा ढींगरा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये (116) रन जोड़े। 20वें ओवर में ओलिंडर चारे ने दिशा ढ़ींगरा (34) को आउट कर अमेरिका को पहला झटका दिया। अनिका कोलन (चार), एला क्लैरिज (12) रन बनाकर आउट हुई। चेतना पग्यद्यला 18 चौके लगाते हुये (नाबाद 136) और सिंधु श्रीहर्ष (नाबाद 36) ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 44.2 ओवर में तीन विकेट पर तीन विकेट पर 249 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।
अमेरिका की महिला टीम ने एकदिवसीय मैच जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

