अनंतपुर 22 सितंबर (कड़वा सत्य) अर्शदीप सिंह (छह विकेट) और आदित्य ठाकरे (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को इंडिया डी ने इंडिया बी को 257 रन से हरा दिया है।
इंडिया बी के नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा (नाबाद 40) रन बनाये। वहीं कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (19) और सूर्यकुमार यादव (16) रन बनाकर आउट हुये। इंडिया बी के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। इंडिया डी ओर से दूसरी पारी में रिकी भुई ने (नाबाद 119)श्रेयस अय्यर (50) और संजू सैमसन ने (45) रनों की पारी के दम पर 305 का स्कोर खड़ा करते हुए इंडिया बी को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य दिया था। इंडिया बी की ओर से से मुकेश कुमार और नवदीप सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए।
अर्शदीप छह विकेट, इंडिया डी ने इंडिया बी को 257 रनों से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

