जौनपुर, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की अटकलों को वि देते हुये प्रिया के पिता और जौनपुर जिले के केराकत विधानसभा क्षेत्र से विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि दोनो परिवारों के बीच सहमति लगभग बन चुकी है मगर सगाई और विवाह की तारीख आईपीएल के बाद तय की जायेंगी।
श्री सरोज ने जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर सिरकोनी टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शादी के लिए उनकी केवल रिंकू सिंह के पिता से बात हुई है। प्रिया और रिंकू पिछले एक वर्ष से संपर्क में हैं और दोनो के बीच बातचीत चल रही थी। दोनो एक दूसरे को चाहते है।
आईपीएल के बाद बजेगी रिंकू-प्रिया की शादी की शहनाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

