कुआलालंपुर 10 जनवरी (कड़वा सत्य) चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में स्थानीय जोड़ी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए मलेशिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां 50 मिनट तक चले मुकाबले में चिराग-सात्विक ने मलेशिया की ओंग यू सिन और टेओ ई यी की जोड़ी को सीधे गेम में 26-24, 21-15 से शिकस्त दी।
भारतीय जोड़ी ने पहले गेम प्रदर्शन करते हुए ओंग यू सिन और टियो ई यी की मलेशियाई जोड़ी से मिली कांटे की टक्कर दी। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 11-9 की बढ़त हासिल की, लेकिन ओंग यू सिन और टियो ई यी ने 13-13 से स्कोर की बराबरी की। इसके बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार अंक हासिल कर 26-24 से जीत दर्ज की।
इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए स्कोर के अंतर को बड़ा दिया और दूसरे गेम में 21-15 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सेओ सेउंग जे से होगा।
कड़वा सत्य
चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

