डरबन, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) लगातार तीन हार झेलने के बाद गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में डरबन सुपर जायंट्स के 58 रन की बोनस जीत के साथ जीत अपना खाता खोला।
किंग्समीड में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाये जिसके जवाब में सुपर जाइंट्स सिर्फ 107 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 29 गेंदों में 34 रन बना कर शुरुआती गति प्रदान की, जबकि टॉम एबेल ने मध्य क्रम में 39 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 57 रन का योगदान दिया। पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले मार्को जानसन ने फिर से 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर पारी को मजबूती प्रदान की।
तीन हार के बाद सनराइजर्स का एसए20 में जीत का खुला खाता

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

