नयी दिल्ली 15 अप्रैल (कड़वा सत्य) इस महीने के आखिर में पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए बंगलादेश दौरे पर सजना न और शोभना को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही टीम में ऑलराउंडर डी हेमलता और राधा यादव की वापसी हुई है। चोटिल जेमिमाह रॉड्रिग्स बाहर हो गई हैं।
29 वर्ष की हेमलता पिछली बार सितंबर 2022 में टी-20आई खेली थीं, जबकि 23 वर्ष की राधा पिछले साल फ़रवरी-मार्च में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 विश्व कप के बाद पहली बार टीम में वापसी कर रही हैं। डब्ल्यूपीएल से पहले हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जायेगा और टीम का चयन इसको देखकर किया गया है। टी-20 विश्व कप इस साल सितंबर-अक्तूबर में बंगलादेश में होना है।
बंगलादेश दौरे के लिए सजना न और शोभना भारतीय टीम में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

