पल्लेकल 30 जुलाई (कड़वा सत्य) शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) और वॉशिंगटन सुंदर (25) रनों की पारियों के दम पर भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया हैं।
आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल (10) का विकेट गवां दिया। अगले ओवर में संजू सैमसन (शून्य) चौथे ओवर में रिंकू सिंह (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर थामे रहे। बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ पारी संभालने का प्रयास किया, छठें ओवर में असिथा फर्नांडो ने सूर्यकुमार यादव (8) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। शिवम दुबे (13) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद गिल और रियान पराग के बीच छठें विकेट लिये 54 रनों की साझेदारी हुई। छठे विकेट के रूप में शुभमन गिल 37 गेंदों में (38) रन बनाकर आउट हुये। वहीं रियान पराग ने 18 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुये 26 रनों की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुये। रवि विश्नोई (8) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत ने श्रीलंका को दिया 138 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

