बेंगलुरु 04 मार्च (कड़वा सत्य) स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ 80 रनों और एलिस पेरी की 58 रनों अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु एस मेघना और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 51 रन जोड़े। छठें ओवर में अंजली सरवानी ने अटापट्टू के हाथों मेघना 28 रन को कैच आउट कराकर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दिया। मंधाना ने 50 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली उन्हें दीप्ति ने खेमनार के हाथों कैच आउट कराया। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में 58 रन बनाये। ऋचा घोष ने नाबाद 21 रन और सोफी डिवाइन ने नाबाद दो रन बनाये। रॉयल चैंलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया।
यूपी वॉरियर्स की ओर से अंजली सरवानी, सोफी एकल्सटन और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
राम
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को दिया 199 रनों लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

