नयी दिल्ली 13 अगस्त (कड़वा सत्य) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री लाल खट्टर ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को सम्मानित किया।
दिल्ली में अपने आवास पर आयोजित एक समारोह श्री खट्टर ने पेरिस ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने वाली मनु भाकर काे फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनु ने अपनी कड़ी मेहनत और बुलंद हौसलों से यह साबित किया कि अगर आप लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं तो असंभव कुछ भी नहीं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए असीम शुभकामनाएँ।
श्री खट्टर ने मनु भाकर के माता-पिता सुमेधा भाकर और किशन भाकर शॉल उढ़ाकर समानित किया और उनसे बातचीत की।
उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने हाल ही में संपन्न हुये पेरिस ओलंपिक खेलों में दो निशानेबाजी स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते है।
कड़वा सत्य
लाल खट्टर ने मनु भाकर को किया सम्मानित


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

