देहरादून, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी पसंद का खाना मिलेगा। कंट्रोल रूम से प्रत्येक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। अभी तक लगभग 7000 चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं।
यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा, इसकी भी जानकारी ली।
हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी: रेखा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

