विषय

#UP News

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति; 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
देश

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति; 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कंधी गांव में पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।

15 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर में कक्षा छह की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
देश

उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर में कक्षा छह की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, कथित घटना 10 अक्टूबर को विद्यालय में हुई थी। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: पिंडरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोस्ट से दिए संकेत
देश

उत्तर प्रदेश: पिंडरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोस्ट से दिए संकेत

अजय राय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिंडरा सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने मां नक्टेश्वरी देवी के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आशीर्वाद से उन्हें पहली बार चुनाव में जीत मिली थी। उन्होंने पिंडरा के लोगों को विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मां के दरबार में शीश नवाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले भी अजय राय पिंडरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप, 2978 बूथों पर मिलेंगे BLO
देश

उत्तर प्रदेश: गोण्डा में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप, 2978 बूथों पर मिलेंगे BLO

अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम दर्ज कराना है। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6A, अपात्र प्रविष्टियां हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है।

14 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे खेप
देश

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे खेप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब पुत्र साजिद निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रियासत निवासी नवाजपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अपने एक साथी के कहने पर बरेली से स्मैक लेकर आए थे। उनके अनुसार, बरेली में एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक के दो अलग-अलग पैकेट दिए थे।

12 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: गोबर फेंकने के विवाद में गोली लगने से एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
देश

उत्तर प्रदेश: गोबर फेंकने के विवाद में गोली लगने से एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में समर बहादुर मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी है।

9 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: नमो घाट पर 1:30 घंटे का होगा एयर शो, जनता देखेगी भारत का गौरव, 90 फाइटर जेट्स दिखाएंगे करतब
देश

उत्तर प्रदेश: नमो घाट पर 1:30 घंटे का होगा एयर शो, जनता देखेगी भारत का गौरव, 90 फाइटर जेट्स दिखाएंगे करतब

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रत्येक घाट पर वॉच टावर बनाए जाएंगे, जहां स्नाइपर और दूरबीन से निगरानी करने वाली फोर्स तैनात रहेगी। एटीएस कमांडो की दो टीमें छह स्थानों पर तैनात की जाएंगी। घाटों पर मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। एयर शो के दौरान नाव और क्रूज का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। जल क्षेत्र में एनडीआरएफ, जल पुलिस और एटीएस की टीमें पेट्रोलिंग करेंगी।

6 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
देश

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मिली जानकारी के मुताबिक जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार विनोद और विकास वहां पहुंच गए और खेत जोतने का विरोध करने लगे जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

6 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: जर्जर पुल पार करते समय बाइक नदी में गिरी, युवक की डूबने से मौत, दो साथियों ने तैरकर बचाई जान
देश

उत्तर प्रदेश: जर्जर पुल पार करते समय बाइक नदी में गिरी, युवक की डूबने से मौत, दो साथियों ने तैरकर बचाई जान

बताया गया कि रवि मिश्रा अपने ममेरे भाई पंकज और चचेरे भाई संतोष के साथ बाइक से पहाड़गंज जा रहा था। नकटिया नदी पर बने जर्जर पुल को पार करते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नदी में जा गिरे। हादसे के बाद पंकज और संतोष किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन रवि गहरे पानी में बह गया।

5 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: आस्था की अनोखी पदयात्रा: 12 हजार किमी चलकर नौ ज्योतिर्लिंग पहुंचे, अब बैद्यनाथ धाम की ओर
देश

उत्तर प्रदेश: आस्था की अनोखी पदयात्रा: 12 हजार किमी चलकर नौ ज्योतिर्लिंग पहुंचे, अब बैद्यनाथ धाम की ओर

चेतन सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से होकर गुजर चुकी है। वर्तमान में वह झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे हैं। उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव तमिलनाडु के रामेश्वरम में होगा। इसके बाद उनकी 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पूर्ण होगी।

5 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: रायबरेली के डलमऊ में खतरे के निशान के ऊपर गंगा: बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की जिंदगी अब नावों के सहारे
देश

उत्तर प्रदेश: रायबरेली के डलमऊ में खतरे के निशान के ऊपर गंगा: बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की जिंदगी अब नावों के सहारे

​जलस्तर बढ़ने से असर अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आबादी तक पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र के कई गांवों के मुख्य रास्तों और बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

3 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सपा विधायक के खिलाफ उठाया आवाज, जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच दिया शिकायत पत्र
देश

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सपा विधायक के खिलाफ उठाया आवाज, जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच दिया शिकायत पत्र

रत्नाकर चौबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में विधायक की कथित टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

1 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर रात 11 बजे के बाद बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें, खालापार पुलिस ने होटल संचालकों को दिए निर्देश
देश

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर रात 11 बजे के बाद बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें, खालापार पुलिस ने होटल संचालकों को दिए निर्देश

पुलिस ने होटल और नॉनवेज कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय के बाद दुकान या प्रतिष्ठान को खुला न रखा जाए। खालापार थाना प्रभारी ने सड़क पर उतरकर अलग-अलग दुकानों और होटल संचालकों को पुलिस के निर्देशों की जानकारी दी और समय का पालन करने की अपील की।

1 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: महज 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रहा दुकान बंदी का आदेश! बंद कराई दुकानें फिर खुलीं, धड़ल्ले से बिक रही बिरयानी
देश

उत्तरप्रदेश: महज 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रहा दुकान बंदी का आदेश! बंद कराई दुकानें फिर खुलीं, धड़ल्ले से बिक रही बिरयानी

मामला टंकी परिसर के बाहर स्थित हैदर अली चिकन बिरयानी और मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी की दुकानों का है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों की जांच की थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकानदारों से खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन दोनों संचालक मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सके।

30 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बाढ़ से स्कूल जलमग्न, पानी के बीच पढ़ने पहुंच रहे 232 बच्चे; हर साल बनती है यही स्थिति
देश

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बाढ़ से स्कूल जलमग्न, पानी के बीच पढ़ने पहुंच रहे 232 बच्चे; हर साल बनती है यही स्थिति

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय दुर्गापुर में कुल 232 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें 72 प्राथमिक तथा 160 जूनियर कक्षा के विद्यार्थी हैं।

30 September 2026 · 2 minNews Desk
उतर प्रदेश : अमेठी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में दो लेखपाल निलंबित
देश

उतर प्रदेश : अमेठी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में दो लेखपाल निलंबित

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से न्यायालय को अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। मामले की अगली सुनवाई सात अक्तूबर को होगी। रामदैपुर गांव में राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज भूमि पर अतिक्रमण और निर्माण को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

29 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना
देश

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना

​बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद के खंड स्नातक की 05 और खंड शिक्षक की 06 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इन रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

29 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, जनता दर्शन में 150 लोगों की सुनी सीएम ने समस्याएं
देश

उत्तर प्रदेश: हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, जनता दर्शन में 150 लोगों की सुनी सीएम ने समस्याएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

29 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर परिजनों पर मारपीट और धमकी का भी आरोप
देश

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर परिजनों पर मारपीट और धमकी का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि मरगूब पुत्र बुन्दू ने वादिया की नाबालिग पुत्री को छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

28 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: 23 अक्टूबर को वोट डालेंगे 19,743 स्नातक मतदाता, बांदा में चुनावी तैयारियां तेज; 17 नोडल अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
देश

उत्तर प्रदेश: 23 अक्टूबर को वोट डालेंगे 19,743 स्नातक मतदाता, बांदा में चुनावी तैयारियां तेज; 17 नोडल अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर से नामांकन शुरू होगा और 6 अक्टूबर अंतिम तारीख होगी।7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 9 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा।27 अक्टूबर को झांसी में मतगणना कराई जाएगी।

28 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग
देश

उत्तरप्रदेश: बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसमूह चुनाव कार्यालय की ओर कूच कर रहा था। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक लिया। पुलिस द्वारा आगे जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

28 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: पहले पानी की टंकी गई, अब कमरा भी नदी में समाया, जल जीवन मिशन के निर्माण पर उठे सवाल
देश

उत्तर प्रदेश: पहले पानी की टंकी गई, अब कमरा भी नदी में समाया, जल जीवन मिशन के निर्माण पर उठे सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी भी नदी में समा गई थी। इसके बाद टंकी से कुछ दूरी पर बना कमरा बचा हुआ था। सोमवार को नदी के बढ़ते कटान के चलते कमरा भी पानी में चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

28 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: खनन माफिया पर चिलकाना पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी दौड़ रहे 2 ओवरलोड डंपर सीज
देश

उत्तर प्रदेश: खनन माफिया पर चिलकाना पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी दौड़ रहे 2 ओवरलोड डंपर सीज

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम द्वारा खनन सामग्री के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी।

25 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में मारपीट कर बाइक-मोबाइल और नकदी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी
देश

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में मारपीट कर बाइक-मोबाइल और नकदी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी

दरअसल, जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गंगा बैराज से रावली जाने वाले गंगा बंधे पर दो लोगों के साथ 28 अगस्त को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये नकद लूट ली थी।

21 September 2026 · 1 minNews Desk