उत्तर प्रदेश: शादी समारोह से ढाई साल की आनबिया लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; डॉग स्क्वॉड से तलाश जारी
दरअसल, उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने परिवार के साथ बरखेड़ा में मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी समरोह में शामिल होने पहुंचे थे। शादी के उत्सव के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी आनबिया अचानक गायब हो गई।

पीलीभीत: बरखेड़ा के वार्ड नंबर-8 में शादी के माहौल के बीच एक मां का सदमे में आ गई, ज़ब उसकी ढाई साल की आनबिया अचानक लापता हो गई। दो दिन बीत गए लेकिन मासूम आनबिया का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बच्ची के अचानक से लापता होने से परिवार में सदमे में है। परिवार के लोग आसपास के तालाबों समेत विभिन्न जगहों पर मासूम की तलाश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बच्ची की तलाश में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली है।
दरअसल, उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने परिवार के साथ बरखेड़ा में मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी समरोह में शामिल होने पहुंचे थे। शादी के उत्सव के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी आनबिया अचानक गायब हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने समारोह और आसपास के घरों में उसकी तलाश की। रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
लेकिन, आज दो दिन बीतने के बाद भी मासूम बच्ची का पता नहीं चल सका। परिवार के लोग कस्बे के तालाबों और अन्य संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। बच्ची के लापता होने से रिश्तेदार भी परेशान है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।