उत्तरप्रदेश: बेहट पुलिस का एक्शन, अलग-अलग मामलों में 8 वारंटी गिरफ्तार
दोनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।इसके अलावा राकेश निवासी रंडौल को आबकारी अधिनियम के मामले में, अजीम उर्फ सर्किट निवासी मोहल्ला मनिहारान, बेहट को चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, अनुज निवासी दाऊदपुरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पकड़ा गया।

सहारनपुर: जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बेहट पुलिस ने गुरुवार,आज अलग-अलग मामलों में वांछित 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और दबिश की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उनके गांवों और कस्बे से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार और सुमेरचंद निवासी कादरपुर शामिल हैं।
दोनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।इसके अलावा राकेश निवासी रंडौल को आबकारी अधिनियम के मामले में, अजीम उर्फ सर्किट निवासी मोहल्ला मनिहारान, बेहट को चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, अनुज निवासी दाऊदपुरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पकड़ा गया।
पुलिस ने याहयाह निवासी शाहबुद्दीनपुर को दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तेलूराम और जाबिर, दोनों निवासी पथरवा, को चोरी और चोरी के माल से संबंधित मामले तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश चौहान के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बेहट के उपनिरीक्षक संजय यादव, ओमकार सिंह, विकास कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी 8 वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
