अभी-अभी

Vijay Kumar Sinha Agriculture Minister: कृषि यंत्र अनुदान में बड़ा बदलाव? विजय सिन्हा ने किसानों की मांगों पर दिया ये वादा!

AAasim· 26 Apr, 11:09 PM · 1 मिनट
Vijay Kumar Sinha Agriculture Minister: कृषि यंत्र अनुदान में बड़ा बदलाव? विजय सिन्हा ने किसानों की मांगों पर दिया ये वादा!

Vijay Kumar Sinha Agriculture Minister: उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि यांत्रिकरण योजनान्तर्गत अनुदान भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। सीतामढ़ी और बक्सर में आयोजित किसान कल्याण संवाद एवं युवा किसान सम्मान समारोह के अवसर पर किसानों से सीधा संवाद के दौरान किसानों ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की नीतियों से जुड़े सुझाव और समस्याएं साझा कीं, जिन पर उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि यंत्र विक्रेताओं ने अनुरोध किया कि कृषि यंत्रों के क्रय पर अनुदान का भुगतान वर्तमान में निर्माता को न कर, सीधे विक्रेताओं को कराया जाए। विक्रेताओं ने बताया कि इससे प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित होगी तथा किसानों को यंत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मांग पर विभागीय स्तर पर विचार किया जाएगा और समीक्षा के बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर कठिनाई न हो। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 तक कृषि यांत्रिकरण योजनान्तर्गत विक्रेताओं को सीधे अनुदान का भुगतान किया जाता था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक किसानों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का भुगतान किया जाने लगा। फिर वित्तीय वर्ष 2020-21 से किसानों को अनुदान राशि काटकर केवल कृषक अंश का भुगतान कर यंत्र क्रय करने की व्यवस्था लागू की गई, जिसमें सत्यापन के बाद शेष अनुदान राशि का भुगतान निर्माता को किया जाता है। इन सभी प्रक्रियाओं का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और सरल सुविधा प्रदान करना रहा है।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment