Women Empowerment Bihar: आज दिनांक 29 मई 2025 को विग्रहपुर में जहानाबाद, पटना, बेगूसराय, मसौढ़ी की महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया। गौरव राय ने बताया की स्वरोजगार हेतु महिलाओं का चयन कर आज इनको सिलाई मशीने दी गया ताकि ये आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार के लिए कुछ कर सकें। इस अवसर कर श्री दीपक ठाकुर व्यवसायी एवम समाजसेवी, श्री राजीव भारद्वाज कार्यकारी निदेशक भारतीय कंटेनर निगम, रेल मंत्रालय और भूमिहार महिला समाज की फाउंडर प्रीति प्रिया इस समारोह में उपस्थित रहें । दीपक ठाकुर ने कहाँ की इस कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा और गौरव राय की पहल में वो भी शामिल होंगें। महिलाओं को आत्मनिर्भर कर समाज में व्याप्त कुरीतियों और बेरोजगारी से लड़ा जा सकता है और गरीबी को दूर किया जा सकता है। श्री राजीव भारद्वाज ने बताया की हरेक को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती लेकिन इस तरह सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद खोल कर महिलायें आत्मनिर्भर बनेगीं और रोजगार का सृजन अपने गाँव में रह कर कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हरेक ब्लॉक स्तर पर किया जाना चाहिए। इस स्वयं सेवा के माध्यम से नए कौशल विकास योजना को बाल मिलेगा।प्रीति प्रिया ने इस तरह के और कार्यक्रम पर बल देते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की बात की। गौरव राय ने बताया की उनका एक उद्देश है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार का सृजन करना। आज तक 224 महिलाओं और बेटियो को उनके, परिवार और मित्रो के द्वारा सिलाई मशीने बिहार में दिया जा चुका गया है। गौरव राय ने बताया की बहुत जल्द 25 सिलाई मशीन दिया जाएगा जरूरतमंदों को। लोगों का सहयोग मिल रहा है और उनको उम्मीद है की सरकार से मदद मांगने से अच्छा है हम आपस में मिल कर ऐसे जरूरतमंदों को खोज कर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने का प्रयास निरंतर आगे भी जारी रहेगा। गौरव राय ने उपस्थित अथितिओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और श्री दिलखुश कुमार, संदीप कुमार गौहाटी, राकेश कुमार जी गया को धन्यवाद दिया जी के द्वारा सिलाई मशीने भेट की गई।
Women Empowerment Bihar: गौरव राय की अनोखी पहल! 224 महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन, अब बदल रही है गांव की तस्वीर


उत्तर प्रदेश: इश्क से इकरार, फिर मौत का फंदा: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बिहार : बेतिया में बारिश से टापू बना स्कूल, जान जोखिम में डालकर पढ़ने पहुंच रहे 300 बच्चे

उत्तर प्रदेश : पड़ोसी की प्रताड़ना से टूट गई 18 साल की 'रुखसाना', जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत

