Teacher of the Month Bihar: बिहार के सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन को बेहतर करने और प्रखंडस्तरीय शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने की योजना है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर अप्रैल महीने के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत 61 शिक्षकों को चयनित कर प्रशस्ति-पत्र देकर उनके काम की सराहना की है। 61 शिक्षकों को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक वैशाली जिले के जनदाहा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चक्काजायब के शिक्षक मो. अजहर को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सुपौल के जगतपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका दीप शिखा, छातापुर प्रखंड के केवला प्राथमिक विद्यालय के नरेश कुमार निराला, सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड के परसौनी मध्य विद्यालय की अनुराधा कुमारी, समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ‘मृदुल’ को अप्रैल माह के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए यह पहल वहीं, अप्रैल माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के हुसनपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, मालदह के बैद्यनाथ रजक, पूर्णिया के मंझेलीहाट मध्य विद्यालय के बिरजू कुमार, कसवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ठाकुरबाड़ी मुसहरी टोला की उषा कुमारी, पूर्वी चंपारण की घोड़ासाहन प्रखंड के महंथ रामजी दास शशि भूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका अनम शेख को भी ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की इस पहल से शिक्षक काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में शिक्षा का माहौल सुधारने के लिए विभाग ने ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के पहल की शुरुआत की है। विभाग के इस प्रयास से शिक्षक स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
Teacher of the Month Bihar: बिहार में 61 गुरुजी बनें शिक्षा के सितारे! सरकार ने किया ‘Teacher of the Month’ से सम्मानित


युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत भगवंत मान सरकार ने नशा मुक्ति उपचार को मज़बूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी की शुरूआत की

सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

