पटना, 11 मई 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताये हुये अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।
Nitish Kumar Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर बोले नीतीश कुमार—‘बुद्ध के मार्ग पर चलें, प्रेम और अहिंसा फैलाएं’


मध्य प्रदेश: महीना भर भी नहीं चला 23.30 लाख रुपये का चेकडैम, पहली बारिश में ध्वस्त; निर्माण की गुणवत्ता और बिलों पर गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश: गड़रिया बायपास बना कोयला ट्रकों का पार्किंग जोन, सड़क पर कब्जा होने से महीनों से परेशान जनता

रायबरेली में पानी-पानी हुआ नयापुरवा: जलभराव झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी

