Pakistan Army under Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है. इस बार बलूच आतंकियों ने पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है, ये हमला भारत में हुए पुलवामा हमले से मिलता हुआ लग रहा है. बलूचिस्तान के नोश्की में सुरक्षाबलों की सात बसों और दो कारों वाले काफिले पर हमला किया गया है. पाक अधिकारियों के मुताबिक हमले में 5 जवानों की मौत हो गई है और 13 जवान घायल हुए हैं. वहीं BLA ने इस हमले की जानकारी देते हुए दावा किया है कि इस हमले में करीब 90 सैनिक मारे गए हैं. एक अधिकारी ने बताया, “एक बस को व्हीकल बॉर्न IED से निशाना बनाया गया है, जो संभवतः आत्मघाती हमला है, जबकि दूसरी बस को क्वेटा से ताफ्तान जाते समय रॉकेट से संचालित ग्रेनेड से निशाना बनाया गया.” हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए नोश्की और FC कैंप ले जाया गया है. नोश्की के SHO सुमालानी ने आशंका जताई कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. बलूच लिबरेशन आर्मी का बयान हमले के बाद बलूच लिब्रेशन आर्मी ने बयान जारी करते हुए कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की फिदायी इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशकी में आरसीडी हाईवे पर रखशान मिल के पास वीबीआईईडी फिदायी हमले में कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया है. काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई. हमले के तुरंत बाद, BLA के फतेह दस्ते ने आगे बढ़कर एक और बस को पूरी तरह से घेर लिया, व्यवस्थित तरीके से उसमें सवार सभी सैन्य कर्मियों को मार गिराया, जिससे दुश्मन के हताहतों की कुल संख्या 90 हो गई.
Pakistan Army under Attack : पाकिस्तानी सेना पर हुआ दूसरा हमला, 24 घंटे में हुआ दूसरा अटैक


Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

