Raja Raghuvanshi Murder: राजा रघुवंशी की मौत एक हादसा नहीं थी, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या थी — ऐसी साजिश जो प्रेम, धोखे और खून से लिखी गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 4 दिन पहले ही शादी कर पति संग हनीमून पर निकली सोनम रघुवंशी ने अपने पूर्व प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। शुरुआत में लगा कि मेघालय की पहाड़ियों में नया जोड़ा रास्ता भटक गया है। लेकिन 2 जून को कहानी ने खौफनाक मोड़ लिया — राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, उसके पास चाकू, मोबाइल और खून से सना रेनकोट पड़ा था। पहली नजर में लूट की आशंका थी, क्योंकि सोने की अंगूठी और चेन गायब थे। लेकिन पुलिस को यह बात हजम नहीं हुई। शादी, साजिश और शिकार – कब, कहां और कैसे हुआ कत्ल शादी के चार दिन बाद ही सोनम मायके लौट आई थी। कहने को तो यह शादी के बाद की पारंपरिक रस्मों के लिए थी, लेकिन पुलिस के अनुसार इसी दौरान उसने पूर्व प्रेमी राज कुशवाहा से संपर्क साधा और हत्या की योजना बनाई। गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद से ही राज और उसके साथी कपल का पीछा कर रहे थे। हत्या का हथियार भी गुवाहाटी से खरीदा गया था। सोनम ने राजा को शिलांग में रुकने के लिए मनाया, ताकि हमला करने के लिए समय और जगह मिल सके। स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुष्टि की कि 23 मई को नोंग्रियाट गांव के पास उसने कपल को तीन हिंदी भाषी युवकों के साथ देखा था। गिरफ्तारी की कार्रवाई और पुलिस का दावा राजा की हत्या की जांच के लिए NDRF, SDRF, खुफिया इकाइयों और एक विशेष जांच दल (SIT) को तैनात किया गया। असली ब्रेकथ्रू तब आया जब सोनम को उत्तर प्रदेश के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा राज कुशवाहा, आकाश राजपूत (21), विशाल सिंह चौहान (22), और आनंद कुर्मी (23) को इंदौर, सतना और ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि सोनम पूरी ट्रिप के दौरान राज को लोकेशन भेजती रही। पुलिस को शक है कि इस यात्रा की हर स्टेप पहले से प्लान की गई थी। "मैंने नहीं मारा!" – सोनम की सफाई, पर शक गहरा गिरफ्तारी के बाद सोनम ने अपना बचाव करते हुए कहा, "मैंने राजा को नहीं मारा। उन्होंने (बाकी आरोपियों ने) गहनों के लिए उसे मारा।" लेकिन पुलिस के पास जो डिजिटल सबूत और गवाहियां हैं, वो इस दावे को कमजोर करती हैं। राज, सोनम के पारिवारिक बिजनेस में अकाउंटेंट था और शादी से पहले दोनों का रिश्ता था। एक साल पहले ब्रेकअप के बावजूद, वे संपर्क में बने रहे। आगे क्या? जांच और पूछताछ जारी SP सिम के अनुसार, “अब जब सभी आरोपी हिरासत में हैं, सामूहिक पूछताछ से साजिश की गहराई सामने आएगी।” पुलिस इस केस को पूरी तरह से पूर्व-नियोजित हत्या मान रही है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केस सिर्फ एक मर्डर नहीं बल्कि 'क्राइम ऑफ पैशन' और विश्वासघात की मिसाल बन सकता है।
Raja Raghuvanshi Murder: 4 दिन की दुल्हन बनी ‘कातिल पत्नी’! हनीमून पर पति की खौफनाक हत्या – पूर्व प्रेमी के साथ रचा खूनी खेल

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

