नयी दिल्ली 11 जनवरी (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को 2047 तक ‘विकसित भारत’ की दिशा में भारत की यात्रा के साथ जोड़ने का आह्वान किया है।
श्री सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में देश के युवा उत्साही मस्तिष्क निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने, प्रतिबद्धता और सोच भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की ताकत उसके युवा मस्तिष्क के ज्ञान, कौशल और दृढ़ संकल्प में निहित होती है।
रक्षा मंत्री ने ‘हर युग के अपने नायक होते हैं’ कहावत का हवाला देते हुए युवाओं को देश के भविष्य का नायक बताया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित छात्रों से कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी ताकत उनका वाद है, जो उन्हें हर कठिनाई में अवसर देखने की शक्ति प्रदान करता है।
श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद पर प्रकाश डाला और कहा, “आज जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है।” उन्होंने कहा कि भारत ने मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है, जो अपनी धरती पर अत्याधुनिक रक्षा उपकरण बना रहा है और दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप हब के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है और 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ यह नवाचार और उद्यमिता के भविष्य को आकार दे रहा है।
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। श्री सिंह ने कहा कि युवा दिमागों को सरकार के प्रयासों के कारण देश में बनाए गए अवसरों के माहौल का सर्वोत्तम उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से जीवन में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तीन बातें याद रखने का आग्रह किया - ईश्वर में विश्वास, अपनी क्षमताओं पर भरोसा और सर्वोत्तम परिणामों की ।
उन्होंने कहा,“आज, भारत खुद को सबसे मजबूत देशों में से एक के रूप में स्थापित कर रहा है। हमारे युवा नए आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। यदि आपके पास कोई विचार और कौशल है और आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो आपके पास अवसरों या संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। आज, भारत परिवर्तन, नवाचार और गतिशीलता का गवाह बन रहा है। यह नवाचार और गतिशीलता और परिवर्तन की क्षमता है जो एक नेता और अनुयायी के बीच अंतर करती है।”
श्री सिंह ने युवाओं से देश के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहने का आग्रह किया, क्योंकि ये चुनौतियों और संदेह के समय में मूल्यवान सबक प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “जब आप व्यक्तिगत उपलब्धियों से आगे बढ़ते हैं और सामाजिक बेहतरी के बारे में सोचते हैं, तो आप कुछ ऐसा हासिल करते हैं जो सुनिश्चित करता है कि आपको जीवन भर याद रखा जाए।”
रक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद को भी भावभीनी ंजलि अर्पित की क्योंकि 12 जनवरी को उनकी जयंती मनायी जाती है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और दृष्टि से प्रेरणा लेने का आग्रह किया, उन्हें भारत का पहला 'वैश्विक युवा' बताया।
,
कड़वा सत्य
अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को ‘विकसित भारत’ की यात्रा के साथ जोड़ें युवा: राजनाथ


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

