नयी दिल्ली 26 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में होने के बावजूद दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक के बारे में चिंतित हैं।
श्री भारद्वाज ने आज बताया कि श्री केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से दिल्ली के लोगों की चिंता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मन्त्री के अनुसार श्री केजरीवाल ने हिरासत से उन्हें निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कुछ अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक में दवाई नहीं है और कुछ जगहों पर जाँच भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने इस पर जल्द से जल्द उचित कदम उठाने और सभी अस्पतालों में दवाई और जाँच सुनिश्चित करने का मुझे आदेश दिया।
श्री भारद्वाज ने कहा कि उनका निर्देश हमारे लिए भगवान की आज्ञा जैसा है। उन्होंने कहा कि हम युद्धस्तर पर कम करेंगे। उन्होंने कहा कि आपका मुख्यमंत्री चाहे जेल में हो लेकिन वह सोच आपके लिये रहा है।
, संतोष
कड़वा सत्य
अस्पतालों को लेकर केजरीवाल चिंतित: भारद्वाज


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

