नयी दिल्ली, 17 फ़रवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेता के सेल्वापेरुथंगई को तमिलनाडु का नया अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री सेल्वापेरुथंगई के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया की पार्टी ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे के एस अलागिरि के काम की सराहना करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु में पार्टी मजबूत हुई है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता को भी बदला है और वरिष्ठ नेता एस राजेश कुमार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है।
अभिनव,आशा
आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने सेल्वापेरुथंगई को तमिलनाडु की कमान सौंपी


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

