नई दिल्ली 20 अप्रैल (कड़वा सत्य)कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ इस वर्ष फ़रवरी में 15.48 लाख सदस्य जोड़े हैं जिनमें महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.08 लाख रही है।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि फरवरी , 2024 के दौरान लगभग 7.78 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है।इनमें 18-25 आयु वर्ग के कर्मचारियों की संख्या अधिक है जो कुल जोड़े गए सदस्यों का 56.36 प्रतिशत है। संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं और मुख्य रूप से पहली बार नौकरी पाने वाले हैं।
आंकड़ों के अनुसार 11.78 लाख सदस्य बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी जमा राशि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।
लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि 7.78 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.05 लाख महिला सदस्य हैं। इसके अलावा, महीने के दौरान महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.08 लाख रही।
फरवरी 2024 के दौरान कुल सदस्यता में से, लगभग 41.53 प्रतिशत अतिरिक्त विशेषज्ञ सेवाओं से है। इसमें जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि शामिल हैं।
सत्या.साहू
कड़वा सत्य
ईपीएफओ ने फरवरी में 15.48 लाख सदस्य जोड़े


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

