नयी दिल्ली 30 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाँदनी चौक से प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल एवं उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रचार किया और कहा कि बेहतर भविष्य एवं ढाँचागत विकास के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को बड़े बहुमत से विजयी बनाया जाना चाहिए।
दोनों नेताओं ने पश्चिम विहार में जन संपर्क अभियान चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को घर घर जाकर लोगों को बताया तथा भाजपा के लिए समर्थन माँगा। पश्चिम विहार में दोनों लोकसभा क्षेत्रों को सीमाएँ मिलती हैं और इसी कारण से दोनों भाजपा उम्मीदवारों ने एक साथ संयुक्त प्रचार किया ।
श्री खंडेलवाल एवं श्री चंदोलिया ने कहा कि विकास को और अधिक तेज गति देने के लिए भाजपा को विजयी बनाना ज़रूरी हो गया हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। महिलाओं को दोनों प्रत्याशियों ने आश्वस्त किया है कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है और महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है।
सत्या सैनी
कड़वा सत्य
खंडेलवाल, चंदोलिया ने किया संयुक्त प्रचार


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

