नयी दिल्ली 15 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के उम्मीदवार होंगे।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जय रमेश ने सोमवार को यहां बताया कि खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
श्री रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया समूह के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
मध्यप्रदेश में सीट बंटवारा समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से सपा उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है।
श्री रमेश ने कहा, “ कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया समूह के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गई है।”
सत्या.साहू
कड़वा सत्य
खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का समर्थन करेगा इंडिया समूह


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

