नयी दिल्ली, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रख्यात न्यायविद तथा उच्चतम न्यायालय के मशहूर अधिवक्ता फ़ाली एस नरीमन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक महान कानून विद को खो दिया है।
श्री खडगे ने कहा "प्रख्यात न्यायविद्, वरिष्ठ अधिवक्ता और नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक फली एस नरीमन का निधन कानूनी व्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। सिद्धांतों से कभी समझौता किए बिना जीवनभर प्रतिबद्धता तथा दृढ़ता के साथ काम करते रहे पद्म विभूषण नरीमन के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा की शांति की प्रभु से कामना करता हूँ।"
श्री गांधी ने कहा "फली नरीमन के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनके निधन से कानूनी समुदाय में गहरी शून्यता पैदा हो गई है। उन्होंने कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने न सिर्फ अपना अहम योगदान दिया बल्कि हमारे संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए न्यायविदों की नयी पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है। न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।"
कांग्रेस प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया "एक युग का अंत हुआ है। फ़ाली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।"
गौरतलब है कि महान न्यायविद फ़ाली एस नरीमन का आज यहां 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया है कि वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।
अभिनव, डेस्क
खडगे-राहुल ने नरीमन के निधन पर जताया शोक


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

