नयी दिल्ली 15 जुलाई (कड़वा सत्य) देश में मानसून की बरसात के बीच खरीफ फसल की बुआई 575 लाख हेक्टेयर के पार हो गयी है और दलहन तथा तिलहन के रकबे में वृद्धि दर्ज की गयी है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि 15 जुलाई तक देश में खरीफ की बुुबुआई तेजी से की जा रही है और 575़ 15 लाख हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 49.50 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 62.32 लाख हेक्टेयर में दलहन की बुआई की गयी है। तिलहन का रकबा भी 15.08 लाख हेक्टेयर से बढकर 140.43 लाख हेक्टेयर हो गया है।
आंकड़ों के अनुसार धान की बुआई का रकबा 115.64 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 95.78 लाख हेक्टेयर था। अरहर 28़14 लाख हेक्टेयर, उड़द 13.90 लाख हेक्टेयर , मूंगदाल 15.79 लाख हेक्टेयर, कुल्थी 0.12 लाख हेक्टेयर और अन्य दालें 4.37 लाख हेक्टेयर में लगायी गयी हैं।
श्रीअन्न सह मोटे अनाज का रकबा घटकर 97.64 लाख हेक्टेयर रहा है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह रकबा 104.99 लाख हेक्टेयर था। ज्वार 7.39 लाख हेक्टेयर , बाजरा 28.32 लाख हेक्टेयर , रागी 1.20 लाख हेक्टेयर , छोटा बाजरा 1.87 लाख हेक्टेयर , मक्का 58.86 लाख हेक्टेयर में लगायी गयी है। मूंगफली 28.20 लाख हेक्टेयर , सोयाबीन 108.10 लाख हेक्टेयर , मुखी 0.51 लाख हेक्टेयर , तिल 3.21 लाख हेक्टेयर , तिल 0.20 लाख हेक्टेयर , अरंड़ी 0.16 लाख हेक्टेयर और अन्य तिलहन 0.05 लाख हेक्टेयर में लगे हैं।
गन्ना का रकबा 57.68 लाख हेक्टेयर, जूट एवं रेशे वाली(मेस्टा) फसलें 5.63 लाख हेक्टेयर और कपास 95.79 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है।
सत्या,
कड़वा सत्य
खरीफ फसल की बुआई 575 लाख हेक्टेयर के पार


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

