ब्रिस्बेन/नयी दिल्ली, 04 नवंबर (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।
श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हुई। यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।”
उन्होंने कहा, “उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग और मंत्रियों रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन को धन्यवाद।”
बाद में श्री जयशंकर ने क्वींसलैंड की गवर्नर जीनेट यंग के साथ बैठक की और भारत के साथ आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों तथा तरीकों पर चर्चा की।”
इस दौरान विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ंजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक्स पर कहा, “आज सुबह ब्रिस्बेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को ंजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है।”
संतोष
कड़वा सत्य
जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

