नयी दिल्ली, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा है कि केंद्र सरकार से लड़कर दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को पांच महीने से रुकी उनकी पेंशन दिलवाई।
सुश्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कल 90 हज़ार बुजुर्गों के खाते में उनके पांच महीने की पेंशन भेजी गई और बची 10 हज़ार पेंशन आज जारी होंगी। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली के बुजुर्गों के बेटे अरविंद केजरीवाल जेल में हो लेकिन वह बुजुर्गों के हक़ में लड़ना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवालों के काम नहीं रुकने देगी, जिस तरह भाजपा शासित केंद्र सरकार से लड़कर बुजुर्गों को ये पेंशन दिलवाई है, उसी तरह लड़कर दिल्लीवालों के रुके हुए काम करवायेंगे।
दिल्ली में एक लाख बुजुर्गों को मिली पांच महीने की रुकी पेंशन : आतिशी


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

