नयी दिल्ली 17 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।
भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में अपराह्न दो बजे पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। भाजपा ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है, जबकि बुराड़ी और देवली सीट अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी- विलास) के लिए छोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 05 फरवरी को मतदान होंगे और 08 फरवरी को मतगणना होगी।
संतोष,
कड़वा सत्य
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

