नयी दिल्ली 20 फरवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी है।
श्री धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी अलग-अलग संदेशों में दोनों राज्यों के लोगों की सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के 38 वें राज्य स्थापना दिवस पर क्षेत्र के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।
एक अन्य संदेश में श्री धनखड़ ने मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिजोरम अपने समृद्ध इतिहास, विविधता पूर्ण संस्कृति, नयनाभिराम झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, “मिजोरम के उद्यमी लोगों की प्रगति, समृद्धि और प्रसन्नता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
सत्या, संतोष
धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

