नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को नवरात्र पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए सबकी खुशहाली की कामना की है।
श्री खडगे ने कहा “आदिशक्ति, माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व 'चैत्र नवरात्रि' स्थापना के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मेरी है कि यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करेगा और सभी पर देवी माँ की कृपा बनी रहेगी।”
श्री गांधी ने कहा “नव वर्ष, नव उमंग, नव उल्लास। गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादी, चेइराओबा, चेटीचंड और सजीबू त्योहार की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नया साल आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा “सर्वास्त्रधारिणी सर्वशास्त्रमयी सर्वमंत्रमयी जगतजननी जगदम्बा आदिशक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त जगत का कल्याण करने वाली मां आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करें। जय माता दी।”
अशोक
कड़वा सत्य
नवरात्र पर खडगे, गांधी, प्रियंका ने देशवासियों को शुभकामनाएं


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

