नयी दिल्ली, 06 जून (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर आज पलटवार करते हुए कहा कि वह चुनावी हार की हताशा और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को आता देख कर कुंठा में निवेशकों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि महिलाओं को एक लाख रुपये देने का वादा भूल गए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद पीयूष गोयल ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी ने प्रेसकड़वा सत्य कर जो भाजपा और हमारे नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी जी उबर नहीं पाए हैं। अब राहुल गांधी बाजार के निवेशकों को भी गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज पूरी दुनिया, भारत को सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देश को आश्वस्त किया है कि उनके तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
श्री गोयल ने कहा कि श्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में आने से राहुल गांधी परेशान नजर आ रहे हैं। इसलिए वो (राहुल गांधी) अपने बयानों के साथ विदेश और देश के निवेशकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के पिछले 10 सफल वर्षों में हमारा मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया। उनके कार्यकाल में बाजार में सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का मार्केट कैप लगभग 4 गुना बढ़ गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि 10 साल पहले, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासन के दौरान, भारत का मार्केट कैप केवल 67 लाख करोड़ रुपये था। मई 2014 में मोदी सरकार को यह विरासत में मिला, जो आज बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मोदी सरकार के 10 साल के सफल कार्यों से मार्केट में हमारे भारतीय निवेशकों ने लाभ लिया। यही वजह है कि आज देश और दुनिया का विश्वास भारत के ऊपर है, श्री मोदी के ऊपर है।
श्री गोयल ने कहा कि आज लोगों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न ये खड़ा हो रहा है कि जो-जो वादे राहुल गांधी ने किए थे उसका क्या हुआ? देश में कई जगहों पर हमारी बहनें-माताएं कांग्रेस के कार्यालय के बाहर खड़ी हैं। आज महिलाएं तेलंगाना, हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारों से पूछ रही हैं कि जो एक लाख रुपए प्रति महिला को देने का वादा किया गया था, वो क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं। आज महिलाएं कांग्रेस की सरकारों से अपना हक और न्याय मांग रही हैं।
सैनी
कड़वा सत्य
निवेशकों को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी -भाजपा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

