इस्लामाबाद/ नयी दिल्ली 11 सितंबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में बुधवार को भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।
पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। भूकंप के झटके अपराह्न 12.58 मिनट पर महसूस किये गये। इसका केन्द्र पाकिस्तान में इस्लामाबाद से 359 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम और अमृतसर से 415 किलोमीटर पश्चिम में 31.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.52 डिग्री दक्षिणी देशांतर पर जमीन की सतह से 33 किलोमीटर की गहराई में था।
पाकिस्तान में आये भूकंप का असर भारत में भी दिखाई दिया। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के स्थान, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने यह जानकारी दी।
एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पहले 29 अगस्त को 5.7 तीव्रता के भूकंप ने अफगानिस्तान को हिलाकर रख दिया था और भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान तक झटके महसूस किये गये थे। इसका असर इस्लामाबाद, पंजाब के कुछ हिस्सों और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों सहित पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भी महसूस किया गया।
दोनों देशों में भूकंप से जान-माल के किसी नुकसान की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
.श्रवण
कड़वा सत्य
पाकिस्तान भूकंप से हिला, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किये गये झटके


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

