नयी दिल्ली, 11 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वे देश में जहां भी जा रहे हैं हर जगह विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और अब यह साफ हो गया है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं ने आज यहां कहा कि वे देश के जिस हिस्से में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं और जिन लोगों से मिल रहे हैं, सब श्री मोदी सरकार से परेशान हैं। हर जगह स्पष्ट तौर पर इंडिया गठबंधन ही नजर आ रहा है और स्थिति अब साफ हो गई है कि गठबंधन सरकार बना रहा है।
श्री खड़गे ने कहा,"मैं जिस-जिस राज्यों में गया हूँ, यही देख रहा हूँ कि इस बार वहाँ लोग इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए और मोदी सरकार की सत्ता से विदाई के लिए आतुर हैं।"
श्री गांधी ने कहा,"महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ इंडिया समूह की आंधी चल रही है। मैं फिर कहता हूं चार जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले।"
,
कड़वा सत्य
पूरे देश में चल रही है इंडिया गठबंधन की लहर : खड़गे-राहुल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

