नयी दिल्ली 17 मई (कड़वा सत्य) गांधी परिवार के तीनों सदस्य गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तीनों नेता पहले रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और श्री गांधी के लिए प्रचार कर वोट मांगेंगे।
गांधी परिवार के तीनों सदस्य फिर पार्टी की परंपरागत अमेठी संसदीय सीट में पार्टी उम्मीदवार के एल शर्मा के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
रायबरेली सीट पर श्री गांधी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश प्रताप सिंह से है। भाजपा उम्मीदवार को पिछले आम चुनाव में गांधी ने भारी मतों से पराजित किया था।
अमेठी में श्री शर्मा का मुकाबला भाजपा नेत्री तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। श्रीमती ईरानी से इस सीट पर पिछले चुनाव में राहुल गांधी हार गए थे।
,
कड़वा सत्य
, प्रियंका, राहुल रायबरेली , अमेठी में करेंगे प्रचार


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

