नयी दिल्ली 02 फरवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय में रविवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों की समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की है।
उन्होंने कहा, 'बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह उत्सव सभी के लिए प्रशांत और समृद्धि लेकर आए।'
उन्होंने कहा कि मां सरस्वती से प्रार्थना है कि हमारे सभी प्रयासों में विवेक और उत्कृष्टता प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 के अवसर पर बसंत पंचमी को तीसरा अमृत स्नान हो रहा है। यह अवसर सभी को विवेक, आध्यात्मिकता और देवत्व प्रदान करें।
सत्या ,
कड़वा सत्य
बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

