नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर कित्तूर रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी, जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और अन्य विशिष्टजनों ने भी इस अवसर पर रानी चेन्नम्मा को ंजलि दी।
रानी चेन्नम्मा ने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में ब्रिटिश सेना के खिलाफ उस समय युद्ध का नेतृत्व किया, जब अधिकतर भारतीय शासक अंग्रेजों के बुरे इरादों से परिचित नहीं थे। वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला स्वतन्त्रता सेनानियों में शामिल थीं।
ग्यारह सितंबर, 2007 को भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने संसद परिसर में रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा का अनावरण किया था। रानी चेन्नम्मा स्मारक समिति द्वारा भेंट की गयी इस प्रतिमा के शिल्पकार श्री विजय गौड़ हैं।
श्रवण.
कड़वा सत्य
बिरला ने चेन्नम्मा की प्रतिमा पर अर्पित किये सुमन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

