नयी दिल्ली, 04 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि सबकी सुरक्षा की बात कर दिल्ली के लोगों से वोट मांगकर सत्ता में आने की गुुहार लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से महिला विरोधी है तथा इन दोनों दलों के नेताओं ने महिलाओं को अपमानित करने में कभी संकोच नहीं किया और महिलाओं को प्रताड़ित करने का उनका सिलसिला बंद नहीं हुआ है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लम्बा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुबह से आज एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र तथा भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना अपनी ही पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज सहित महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो में वह महिलाओं के लिए सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं बल्कि महिलाओं के यौन शोषण से टिकट मिलने जैसी आपत्तिजनक बात कर रहे हैं।
सुश्री लाम्बा ने कहा “हरीश खुराना ने महिलाओं के यौन शाेषण को लेकर जो बात कही है यह बेहद शर्मनाक है। भाजपा राजनाति को किस स्तर पर ले आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेताओं ने हरीश खुराना के लिए प्रचार किया है। इन सभी को इस वीडियो पर सफाई देनी चाहिए। ये पहली बार नहीं है जब भाजपा महिलाओं को अपमानित कर रही है। कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान लगातार महिला विरोधी रहे हैं। भाजपा विधायक ओपी शर्मा भी महिलाओं को अपशब्द कहने के लिए निलंबित हो गए थे।”
उन्होंने कहा “भाजपा दिल्ली में चुनाव हारने जा रही है। इनका 'चाल-चरित्र-चेहरा' पूरी दिल्ली के सामने है। ये लोग सिर्फ सत्ता-धन-बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीतना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी तथा भाजपा में महिलाओं का अपमान आम बात है। आप की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार किया गया, दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी जी का अरविंद केजरीवाल टेंपरेरी कहकर अपमान करते हैं, बांसुरी स्वराज जी को लेकर भाजपा के ही नेता अपशब्द कहते हैं। यही भाजपा और आप का 'चाल, चरित्र,चेहरा और भाषा है।”
कांग्रेस नेेता ने कहा कि भाजपा में फूट है और उसके नेता एक दूसरे को खुलेआम भला बुरा कहते हैं, गालियां देते हैं और इस स्थिति को देखकर साफ हो गया है कि भाजपा दिल्ली में हार रही है। आप महिलाओं का कितना सम्मान करती है इसका उदाहरण पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और दुर्व्यवहार तथा मुख्यमंत्री आतिशी को टेंपरेरी कहकर अपमानित करने वाला पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान है।
,
कड़वा सत्य
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

