नयी दिल्ली 02 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के नेता विजय नायर को सोमवार को उच्चतम न्यायालय से 23 महीने बाद जमानत मिलने को सत्य की विजय करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा आज फूट गया।
आप ने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा की पूरी साज़िश धराशायी हो रही है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। भाजपा और उसकी केंद्र सरकार ने हमारे नेताओं के खिलाफ साज़िश रची और उन्हें फ़र्ज़ी मामले लगाकर जेल में डाल दिया लेकिन अब भाजपा की साज़िशों का लगातार खुलासा हो रहा है। पहले सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दी और अब विजय नायर को जमानत दी है। अब मोदी सरकार के तमाम षड्यंत्रों को ध्वस्त करके जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर कहा,“ भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा आज फूट गया। बिना सबूत, बिना कोई ब दगी हुए विजय नायर को 23 महीने जेल में रखा। मक़सद सिर्फ़ एक- अरविंद केजरीवाल को चुनावों में नहीं रोक सकते तो उनकी पूरी टीम को और उन्हें ईडी-सीबीआई से गिरफ़्तार करवाकर जेल में रखो। देर लग सकती है लेकिन अंत में जीत तो सत्य की ही होती है।”
आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक ने एक्स कर कहा, “भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले का एक और भंडाफोड़ हुआ है। विजय नायर को 23 महीने बिना सबूत जेल में क्यों रखा गया? सिर्फ केजरीवाल को रोकने के लिए?”
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा, “भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ षडयंत्र रचा और पार्टी के अनेकों नेताओं को जेल में डाला लेकिन श्री मनीष सिसोदिया और विजय नायर को ज़मानत मिलने के बाद यह साबित हो जाता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता।”
आप के वरिष्ठ एवं कैबिनेट मंत्री नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी मामले में पहले मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली, फिर बीआरएस नेता के. कविता को जमानत मिली और अब विजय नायर को भी उच्चतम न्यायालय से ज़मानत मिल गई है। यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और केंद्र सरकार तथा उसकी ईडी-सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों की बड़ी हार है, जो अब लगातार उच्चतम न्यायालय और पूरे देश के सामने बेनकाब होते जा रहे हैं।
,
कड़वा सत्य
भाजपा के मनगढ़ंत शराब घोटाले की कहानी का एक और ग़ुब्बारा फूट गया: आप


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

