नयी दिल्ली 09 जुलाई (कड़वा सत्य) भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की।
दोनों देशों के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की अबू धाबी में हुई 12वीं बैठक में दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, संयुक्त सैन्य अभ्यास, रक्षा औद्योगिक सहयोग, विषय वस्तु आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की।
दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में यात्राओं के आदान-प्रदान पर भी बात की। उनके बीच विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षण के अवसरों के पारस्परिक आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से ब्रिगेडियर जमाल इब्राहिम मोहम्मद अलमाजरूकी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
श्री प्रसाद ने संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय में सहायक अवर सचिव अली अब्दुल्ला अल अहमद से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने रक्षा मंत्रालय की तवाज़ुन आर्थिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ भी सार्थक बातचीत की।
संयुक्त रक्षा सहयोग समिति का गठन 2006 में किया गया था और अब तक इसकी 11 बैठकें हो चुकी हैं।
,
कड़वा सत्य
भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

