नयी दिल्ली 17 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को मंगोलपुरी में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और बेटियों का कन्यादान कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ एक विवाह का आयोजन भर नहीं है, अपितु इसके समाज हित में बड़े दूरगामी सकारात्मक परिणाम हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भलाई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है।
मंगोलपुरी में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह में किया कन्यादान


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

