नई दिल्ली 10 जून(कड़वा सत्य) श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां लगातार तीसरी बार देश प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला और अपने पहले निर्णय में प्रधानमंत्री किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने की मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी सुबह अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान निधि की किश्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए।इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।
फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद श्री मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए जाएं वह किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।”
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों ने भी शपथ ली थी।
.साहू
कड़वा सत्य
मोदी ने तीसरी बार संभाला प्रधानमंत्री पद का कार्यभार, किसान निधि की किश्त को दी मंजूरी


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

