नयी दिल्ली, 28 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के कारण हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशांत महासागर के इस द्वीपीय देश को हर संभव सहायता की पेशकश की है।
श्री मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन के कारण हुई जानमाल की हानि और क्षति से गहरा दुख हुआ। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। भारत हर संभव सहयोग और सहायता देने के लिए तैयार है।"
पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में एक पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। वहां की सरकार ने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।
, संतोष
कड़वा सत्य
मोदी ने पापुआ न्यू गिनी को की हर संभव सहायता देने की पेशकश


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

