नयी दिल्ली 21 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिये बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नमो एप्प के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 22 जनवरी को अपराह्न 01 बजे दिल्ली के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से आभासी माध्यम से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को पार्टी ने "मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ संवाद" का नाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली के सभी 256 मंडलों के लगभग 13033 बूथों के कार्यकर्ता आभासी माध्यम से श्री मोदी का संदेश सुनेंगे और उनसे संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर और श्री अतुल गर्ग, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आलावा सभी सांसद, विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला तथा मंडल संगठन पदधिकारी, बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख आदि नियत स्थानों से प्रधानमंत्री के साथ संवाद में जुड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि इस संवाद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) के सभी 70 प्रत्याशी और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की टीम के सदस्य भी "मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद" से जुड़ेंगे।
इससे पहले दिल्ली के दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ नाम दिया गया है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद में भाग लें और अपने विचार, सुझाव और प्रश्न, सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करें।
गौरतलब है कि श्री मोदी ने 18 जववरी को एक्स पर लिखा लिखा, “नमो ऐप के माध्यम से दिनांक 22 जनवरी, 2025 को दोपहर 1:00 बजे! दिल्ली ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की ठान ली है। बाइस जनवरी को अपराह्न एक बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके लिए आप अपने विचार जरूर साझा करें। मैं आपमें से कुछ लोगों से बात करूंगा।”
उल्लेखनीय है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों को अपने सहयोगी दलों जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी ( विलास) के लिए छोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 08 फरवरी को होगी।
संतोष अशोक
कड़वा सत्य
मोदी बुधवार को दिल्ली के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

