नयी दिल्ली,10 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने पार्टी में दलितों को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अपने पद और आम आदमी पार्टी (आप)की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया।
पटेल नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने कहा ,“हम एक समावेशी समाज में रहते हैं, लेकिन अनुपात के बारे में गलत नहीं है। ऐसे में मेरे लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल है। ”
श्री आनंद के इस्तीफ़े के बाद ‘आप’ ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा,“भाजपाइयों का कोई चरित्र नहीं है। ये लोग केवल पार्टियों को तोड़ने और विपक्षी दलों की सरकार गिराने का काम करते हैं। जब राजकुमार आनंद के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा था तब यही भाजपा कह रही थी कि राजकुमार आनंद भ्रष्ट हैं। अब कुछ दिनों में भाजपा राजकुमार आनंद को माला पहनाकर शामिल करेगी तो चाल, चरित्र और चेहरे वाली बात मत कहना। भाजपाइयों अपने मुंह पर कालिख लगाकर घूमना।”
,
कड़वा सत्य
राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और ‘आप’ की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

